नैनपुर: RTO मंडला की कार्रवाई में 26,000 की वसूली 

मंडला। तेज़ रफ्तार, बेपरवाह वाहन और स्पीड ब्रेकर का अभाव यही वो कारण बनते जा रहे हैं जिनसे नैनपुर आए दिन सड़क हादसों का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से यहां लगभग हर दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, और दुखद बात यह है कि कई घटनाएं मौत पर जाकर खत्म हो रही हैं।

ताजा मामला ब्लॉक कार्यालय और सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास दो मूक जानवरों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर का न होना एक बार फिर से मुख्य कारण बनकर सामने आया। स्थानीय नागरिक मंच, नैनपुर ने इस लापरवाही के खिलाफ प्रशासन से शिकायत की थी, जिसे अब गंभीरता से लिया गया है।

RTO मंडला की टीम ने थावर चौक पर अचानक दस्तक दी। लगातार हो रही घटनाओं और नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष ठाकुर के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

बारिश के बावजूद टीम का उत्साह डगमगाया नहीं और वाहनों के दस्तावेजों, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग जैसे बिंदुओं पर सख्त जांच की गई। MP 21H1468: वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर ₹5,000 जुर्माना MP 22G3573: पीयूसी प्रमाण पत्र नहीं पाए जाने पर ₹5,000 जुर्माना MP 50ZD9355: ओवरलोड पाए जाने पर ₹10,000 का शमन शुल्क अन्य तीन वाहनों से ₹6,000 का चालान किया

इस अभियान में जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता, तहसीलदार पूजा राणा, सहायक उप निरीक्षक लिखन सिंह टेकाम सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। यह टीम वाहन चालकों को न सिर्फ नियमों के प्रति सचेत कर रही थी, बल्कि अनियमितता मिलने पर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई भी कर रही थी।

Next Post

खोए हुए बेटे को 22 साल बाद पाकर माता पिता के छलके आंसू 

Sun Jun 29 , 2025
पन्‍ना।खोया हुआ बेटा जिसकी तलाश करते-करते माता-पिता बूढे हो गए, इंतजार करते-करते आंखें थक गई, परिवार उम्मीद छोड़ चुका था, लेकिन 22 साल बाद फिर अपने बेटे को पाकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसुओं की बरसात होने लगी मौजूद लोग भी भावुक हो गए। यह नजारा 28 जून […]

You May Like