छात्रा ने लगाई फांसी, वीडियो रिकॉर्ड किया, पिता ने ब्लैकमेलिंग की जताई आशंका

मुरैना: शहर के गोपालपुरा मोहल्ले में 16 साल की 12वीं की छात्रा स्नेहा गुर्जर ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा अपने दादा-दादी के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता अहमदाबाद में नौकरी करते हैं।पिता विशंभर गुर्जर का कहना है कि उनकी बेटी ने किसी मानसिक दबाव या फिर ब्लैकमेलिंग के कारण आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि स्नेहा ने फांसी लगाते वक्त मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें वजह हो सकती है।

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है और दोनों को साइबर सेल भेजा जा रहा है। वहां से डेटा रिकवर कर आत्महत्या की असली वजह की जांच की जाएगी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही स्नेहा के माता-पिता अहमदाबाद से मुरैना पहुंचे। शुरू में उन्होंने बेटी का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया था। वे चाहते थे कि मौत की असल वजह साफ हो जाए, तभी शव को छुआ जाए।

Next Post

केरल में पुरानी इमारत ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत: अलप्पुझा में हुआ हादसा, मृतकों में पश्चिम बंगाल के श्रमिक भी शामिल; निर्माण सुरक्षा पर उठे सवाल

Fri Jun 27 , 2025
अलप्पुझा के चेरथला में एक निर्माणाधीन मकान की पुरानी नींव ढही; गंभीर रूप से घायल एक मजदूर अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच। त्रिशूर, 27 जून (नवभारत): केरल के अलप्पुझा जिले में एक निर्माणाधीन घर के पुराने हिस्से के ढहने से एक हृदय विदारक हादसा हो गया, जिसमें […]

You May Like