आष्टा.अमलाहा टोल प्लाजा पर तोडफ़ोड़ व मारपीट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि सोमवार को फरियादी अभिषेक कुमार द्वारा थाना आष्टा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह टोल बूथ पर ड्यूटी कर रहा था, उसी दौरान शाम एक दूध से लोड पिकअप वाहन के चालक द्वारा बिना टोल शुल्क चुकाए जबरन वाहन निकालने की कोशिश की गई. विरोध करने पर चालक ने कहासुनी के बाद अपने अन्य कई साथियों को बुलाकर लोहे की रॉड और फावड़े से टोल बूथ, सीसीटीवी कैमरे, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन, ऑफिस गेट सहित अन्य संपत्तियों में भारी तोडफ़ोड़ की तथा कर्मचारियों से मारपीट की. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. मामले में तत्परता बरतते हुए पुलिस ने इस मामले में जयपाल मेवाड़ा, विशाल उर्फ वीरसिंह मेवाड़ा, संजय कुशवाह, अमन राठौर, रोहित परमार,गब्बर राजपूत और राहुल ठाकुर को गिरफ्तार करते हुए लोडिंग पिकअप वाहन, जायलो कार और स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है.
Next Post
समेरिटंस का वत्सल राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप में हुआ शामिल
Thu Jun 26 , 2025
नर्मदापुरम। 13 मध्य प्रदेश बटालियन से संबंध समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार छात्र एनसीसी केडिट्स वत्सल पांडे ने राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप अमरकंटक में भोपाल ग्रुप का जूनियर डिविजन का प्रतिनिधित्व किया। वत्सल अधिवक्ता तरुण पांडे के सुपुत्र है। वत्सल ने कैंप में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। […]

You May Like
-
2 years ago
कितने एमपी-एमएलए पर चल रहे आपराधिक मामले
-
7 months ago
अवैध कॉलोनियों पर निगम अमले ने चलाया बुलडोजर
-
2 years ago
पूर्व महिला रजिस्टार को हाईकोर्ट से झटका