ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो लाख का माल जब्त

इंदौर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हीरानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब दो लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की गई है. आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर नशे की तस्करी करता था और पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुका है.

हीरानगर थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि एमआर 10 इलाके में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराता हुआ नजर आया. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की. जब्ती की कार्यवाही पंच की मौजूदगी में करवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. साथ ही, पुलिस आरोपी से नशीले पदार्थ के स्त्रोतों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि नशा बेचने वालों पर कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी.

Next Post

ग्वालियर में खुलेआम फायरिंग

Tue Jun 24 , 2025
ग्वालियर। हजीरा थाना एक बार फिर सुर्खियों में है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुलेआम फायरिंग होती दिख रही है, जिससे शहर में बढ़ते अपराधों की हकीकत सामने आ गई है। जनता चिंतित है कि आखिरकार ग्वालियर में अपराध पर कब […]

You May Like