स्टारबक्स का भारत में आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नहीं

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) टाटा स्टारबक्स ने कहा है कि भारत में उसका कोई आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नहीं है और इसक लिए डॉली चायवाला के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं किया गया है।

कंपनी ने लिंकडइन पर जारी एक बयान में कहा “ हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा प्रचारित किया जा रहा है कि टाटा स्टारबक्स ने भारत में औपचारिक तौर पर ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके मद्देनजर यह स्पष्ट किया जा रहा है कि भारत में किसी को औपचारिक तौर पर ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाया गया है। विशेषकर डॉली चायवाला के साथ कोई गठबंधन नहीं किया गया है।”

कंपनी ने कहा कि किसी तीसरे पक्ष ने एक मेम बनाया जिसे गलत तरीके से वास्तविक अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। टाटा स्टारबक्स सच्ची और वास्तविक जानकारी देने के लिए कटिबद्ध है और कंपनी अपने ग्राहकों के मूल्यों में विश्वास करती है।

 

Next Post

प्रधानमंत्री का सम्मान 'विश्व मित्र' भारत का सम्मान : यादव

Mon Jun 16 , 2025
भोपाल, 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि ये ‘विश्व मित्र’ भारत का सम्मान है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”विश्व मित्र’ भारत का सम्मान… साइप्रस के राष्ट्रपति श्री […]

You May Like

मनोरंजन