विदेशी मुद्रा भंडार 5.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 696.7 अरब डॉलर पर

मुंबई, 15 जून (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आारक्षित निधि में भारी बढ़ोतरी होने से 06 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 696.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.2 अरब डॉलर लुढ़ककर 691.5 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 06 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 587.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 1.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 85.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर 10.2 करोड़ डॉलर चढ़कर 18.7 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 1.4 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़कर 4.4 अरब डॉलर हो गया।

Next Post

खाद्य तेल सस्ते, अधिकांश दालें महंगी

Sun Jun 15 , 2025
नई दिल्ली, 15 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल 1620 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ते हो गए जबकि मांग निकालने से अधिकांश दालें महंगी हो गईं वहीं अन्य जिंसों के भाव […]

You May Like

मनोरंजन