रायपुर 15 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए है।
कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रदेश में छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
नए संक्रमित मामलों में बिलासपुर में दो, रायपुर में दो और दुर्ग जिले में दो मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 50 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 50 में से 40 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि नौ जनरल वार्ड में भर्ती हैं वहीं एक मरीज को आईसीयू में रखा गया है।
अब तक 55 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है और लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
