11 साल बेमिसाल:भारत को विकसित राष्ट्र बनने की राह पर

नीमच।नीमच के दशहरा मैदान स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि भारत अब जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सरकार 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान और 12 करोड़ घरों में शौचालय दे चुकी है।

उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 70% की कमी आई है और डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारत का वैश्विक योगदान 49% है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिए 44 लाख करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और 55 करोड़ जनधन खाते खोले गए। मंत्री ने चंद्रयान-3, धारा 370 हटाने, काशी कॉरिडोर और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह काल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वर्णिम युग साबित होगा। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

मतदाता सूची अनुमान नहीं, पंजीकरण फार्म के आधार बनती है: आयोग

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के बनाने में गड़बड़ी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि सूचियों में मतदाताओं के नाम को जोड़ने घटाने का काम आबादी में वृद्धि […]

You May Like