रेखा गुप्ता ने विमान हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया

रेखा गुप्ता ने विमान हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अहमदाबाद में हुये विमान हादसे को पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला बताते हुये पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्रीमती गुप्ता ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर कहा, “ अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाला है। मैं सभी यात्रियों एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी यात्री सकुशल हों और घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, “ अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनायें हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। ”

Next Post

एयर इंडिया ने विमान दुर्घटना पर जताया शोक, आपातकालीन सेवा केंद्र खोला

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया की उडान संख्या ए-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए इस पर गहरा शोक जताया और पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री चंद्रशेखरन एक बयान में कहा, […]

You May Like