अभिषेक बनर्जी ने स्टोलन छोड़ने का तक का मन बना लिया था

मुंबई, (वार्ता) अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि फिल्म ‘स्टोलन’ के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होने के नाते उनके फिल्म के निर्माता गौरव ढींगरा से कुछ क्रिएटिव मतभेद हो गए थे, जिस वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ने तक का मन बना लिया था।

अभिषेक बनर्जी ने बताया, सच कहूं तो जब मैंने पहली बार स्टोलन की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो कहानी और किरदार बहुत अच्छे लगे, लेकिन मुझे लगा कुछ क्रिएटिव चीज़ें थीं जिन्हें और गहराई से समझने की ज़रूरत थी ।खासकर किरदार की इमोशनल जर्नी को लेकर। मैं ऐसा कलाकार हूं जिसे अपने किरदार में पूरी तरह यकीन होना चाहिए, और जब तक मैं उसे महसूस नहीं करता, मैं उसे निभा नहीं सकता।

अभिषेक ने कहा, “गौरव और मेरे बीच इसको लेकर काफी गरमागरम बहस हुई। मैं इस बात पर अड़ा हुआ था कि अगर हम कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो हमें शूटिंग शुरू होने से पहले इन बातों को सुलझाना होगा। मैं मुश्किलें नहीं खड़ी कर रहा था, बस चाहता था कि फिल्म बेस्ट बने।”उन्होंने बताया, “मैं गौरव की उस बात के लिए हमेशा इज़्ज़त करूंगा जो उन्होंने इसके बाद किया। उन्होंने बात को नज़रंदाज़ करने की बजाय दिल्ली आकर मुझसे मुलाकात की। उन्हें पता चला मैं एक इवेंट में हूं, तो वे वहीं मुझसे मिलने आए। हम दोनों ने आमने-सामने बैठकर हर पॉइंट, हर डाउट पर बात की। उन्होंने धैर्य से मेरी सारी बातें सुनीं और हम दोनों ने मिलकर उन मतभेदों को सुलझाया। उन्होंने मुझे सुना, और ये इस इंडस्ट्री में कम ही देखने को मिलता है। यहां ईगो की बजाय फिल्म को बेस्ट बनाने की बात थी। मुझे लगता है बेहतरीन कोलैबोरेशन इसी तरह के क्रिएटिव डिफरेंसेज़ से बनते हैं । जहां ईमानदार बातचीत होती है और अंत में कुछ ऐसा बनता है जो पहले से भी ज़्यादा अच्छा होता है। गौरव ने एक्स्ट्रा माइल जाकर हमारी विज़न को एक किया, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुज़ार हूं। तभी मैंने ‘हां’ कहा और पूरी तरह फिल्म में जुट गया। दो दिन बाद हम सेट पर थे, और बाकी सब इतिहास है।”

Next Post

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अर्जेंटीना से हारी

Thu Jun 12 , 2025
एम्स्टेलवीन, (वार्ता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 (पुरुष) के मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ उत्साहित प्रदर्शन के बावजूद को हार का सामना करना पड़ा। आज यहां नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 4-3 से हराया। […]

You May Like