‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर जूनियर ने शुरू की फिल्म वॉर 2 की डबिंग

‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर जूनियर ने शुरू की फिल्म वॉर 2 की डबिंग

मुंबई, 11 जून (वार्ता) ‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर जूनियर ने अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 की डबिंग शुरू कर दी है।

वर्ष 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 के लिए एनटीआर जूनियर ने डबिंग शुरू कर दी है। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की इस मेगा एक्शन फिल्म का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एनटीआर जूनियर स्टूडियो में डबिंग करते नजर आ रहे हैं।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म वॉर 2 वाईआरएफ के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का छठा चैप्टर है, जिसने अब तक हर बार ब्लॉकबस्टर हिट्स दी हैं।वॉर 2 में एनटीआर जूनियर के साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है।यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और रोमांचक कहानी से भरपूर होगी जिसमें एनटीआर और ऋतिक आमने-सामने दिखाई देंगे।वॉर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है।

Next Post

यादव श्रमिक परिवारों के खातों में संबल योजनाओं की राशि करेंगे अंतरित

Wed Jun 11 , 2025
भोपाल, 11 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संबल योजना अंतर्गत, अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। शुक्रवार को जबलपुर के बरगी में होने वाले इस कार्यक्रम में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्रीगण, सांसद, विधायक […]

You May Like