शिवराज बुधवार को दिल्ली के किसानों से मिलेंगे

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को उत्तरी दिल्ली के गांवों में जाएंगे और किसानों से मिलेंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री चौहान दोपहर में उत्तरी दिल्ली के गांव तिगीपुर और बख्तावरपुर में किसानों से बातचीत करेंगे। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक एवं अधिकारी साथ रहेंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ‘कृषि ड्रोन’ तकनीक के खेती में प्रयोग का अवकोलन करेंगे और पदयात्रा करते हुए किसानों से मिलेंगे। इस 15 दिवसीय अभियान की शुरुआत 29 मई को ओडिशा से की गई थी। देशव्यापी अभियान में श्री चौहान ने अब-तक ओडिशा के बाद, जम्मू, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में किसानों से मिल चुके हैं।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए एकादश घोषित की

Tue Jun 10 , 2025
लंदन, 10 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को लॉर्ड्स में बुधवार से शुरु होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए अपनी एकादश की घोषणा कर दी। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मीडिया के समक्ष अपनी एकादश की घोषणा की। टीम में […]

You May Like

मनोरंजन