मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल: लॉजिस्टिक्स लागत में कमी से भारत बनेगा विश्व गुरु

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देश की आर्थिक प्रगति और भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत न केवल 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और अंततः ‘विश्व गुरु’ भी बने।
गडकरी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को निर्यात बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे कृषि, सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों में मजबूती आएगी।

उन्होंने बताया कि एक समय भारत की लॉजिस्टिक्स लागत 16% थी, जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए एक बड़ी बाधा थी। इसके मुकाबले चीन की लॉजिस्टिक्स लागत 8% और अमेरिका तथा यूरोपीय देशों की लागत 12% थी। मंत्री ने दावा किया कि मोदी सरकार द्वारा विकसित आधुनिक सड़कों और आधारभूत ढांचे के चलते अब भारत की लॉजिस्टिक्स लागत 6% तक कम हो गई है। अगले वर्ष तक यह 9% पर स्थिर हो जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सुधार से भारत का निर्यात बढ़ेगा, प्रतिस्पर्धा क्षमता मजबूत होगी और देश वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर होगा।

Next Post

रायसेन में अब सार्थक ऐप से ही लगेगी शिक्षकों की हाजिरी, नहीं मार पाएंगे गच्चा

Mon Jun 9 , 2025
रायसेन: सरकारी स्कूलों से अब शिक्षक गच्चा नहीं मार सकेंगे। उन पर सार्थक पोर्टल से निगरानी रखी जाएगी। अब गायब रहने वाले शिक्षकों पर नए सत्र से शिकंजा कसने वाला है। नए शिक्षा सत्र से अब उनकी उपस्थिति ऑनलाइन लगेगी। सार्थक पोर्टल के माध्यम से ई-अटेंडेंस ली जाएगी। इसमें अंगूठे […]

You May Like