आभूषण एवं नगदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दतिया:ग्वालियर रोड पर सोनू साहू एवं दो घरों में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक आरोपी बृजमोहन कुशवाहा पुत्र मोहन कुशवाह निवासी सिरसोद ग्वालियर को गिरफ्तार का उसके पास से चार लाख के सोने चांदी की आभूषण 26हजार नगद बरामद किये हैं। दो आरोपियों की तलाश जारी है।

एसडीओपी अजय चानना ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चोरी में तीन आरोपी शामिल थे। एक को गिरफ्तार कर चार लाख के सोने चांदी के आभूषण एवं 26 हजार रुपए नगद बरामद किए। दो आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वैभव गुप्ता अटरेटा थाना प्रभारी अंशुल अरोरा एएसआई मनीष अतरौलिया आरक्षक भूपेंद्र राणा राघवेंद्र गुर्जर प्रवीण परिहार केशव रजक चंद्रभान की भूमिका रही।

Next Post

अतिक्रमण हटाने की मांग का सौंपा ज्ञापन

Sun Jun 1 , 2025
सीहोर। जिले की श्यामपुर तहसील के ग्राम पथरिया निवासी कृषक भगवान सिंह आत्मज दयाल सिंह जो कि अपने खेत व मकान पर जाने-आने के लिए कई समय से परेशान हैं, क्योंकि उसी के खेत पड़ोसी द्वारा शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण कर वहां से निकलने पर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हैं. कृषक […]

You May Like