जियो ने अप्रैल में जोड़े रिकॉर्ड 26.4 लाख नए मोबाइल ग्राहक, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भी बना दबदबा

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) उद्योगपति मुकेश अंबानी की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने एक बार फिर दूरसंचार क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हुए इस वर्ष अप्रैल में 26 लाख 44 हजार से अधिक नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जिससे उसके कुल ग्राहकों की संख्या 47.24 करोड़ तक पहुंच गई।

दूरसंचार नियामक ट्राई की गुरुवार को जारी अप्रैल 2025 के आंकड़ों के अनुसार, जियो ने इस माह 26 लाख 44 हजार से अधिक नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जिससे उसके कुल ग्राहकों की संख्या 47.24 करोड़ तक पहुंच गई। जियो भारत की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता बनी हुई है, जिसके पास कुल 40.76 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।

वहीं दूसरी ओर, एयरटेल ने अप्रैल में केवल 1.7 लाख ग्राहक जोड़े और अब उसके कुल ग्राहक 39 करोड़ हैं। इसी अवधि वोडाफोन-आइडिया को सबसे बड़ा झटका लगा है, जिसने 6.5 लाख से अधिक ग्राहक गंवाए हैं, जिससे उसका ग्राहक आधार 20.47 करोड़ रह गया है।

देशभर में कुल मोबाइल कनेक्शनों की संख्या अब 115.89 करोड़ हो गई है। क्षेत्रवार विश्लेषण में गुजरात, बिहार और दिल्ली सर्किल ने सबसे अधिक ग्राहक जोड़े हैं जबकि मुंबई और कोलकाता जैसे मेट्रो सर्किल में ग्राहक संख्या में गिरावट आई है।

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी जियो ने शानदार प्रदर्शन किया है। अप्रैल में जियो ने 9.10 लाख नए ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े (जिसमें वायरलाइन और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस शामिल हैं), जो कि एयरटेल के 2.30 लाख ग्राहकों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है।

Next Post

राहुल गांधी तीन जून को “संगठन सृजन अभियान” की शुरूआत करेंगे भोपाल में

Thu May 29 , 2025
भोपाल, 29 मई (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तीन जून को यहां मध्यप्रदेश कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” की शुरूआत करेंगे। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने आज यहां बताया कि “संगठन […]

You May Like