ब्रह्मर्षि वावरा मिशन द्वारा संचालित यह प्रकल्प मानवता की सेवा की अद्भुत मिसाल: मुख्‍यमंत्री

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को जबलपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। जिसमें सबसे पहले भेड़ाघाट के समीप स्थित विराट हॉस्पिस पहुँचे और यहाँ कैंसर के मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से की जा रही सेवा के कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विराट हॉस्पिटल में भर्ती उन कैंसर मरीजों से भेंट की, जिन्हें डॉक्टर भी जबाब दे चुके हैं और गरीब परिवारों के होने की वजह से जीवन के अंतिम समय में उन्हें देखभाल के लिये यहाँ रखा गया है। मुख्यमंत्री ने इन मरीजों से भेंट की और उनकी कुशल क्षेम जानी। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ और कैंसर मरीजों ने मुख्यमंत्री का गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ब्रह्मर्षि वावरा मिशन द्वारा संचालित यह प्रकल्प मानवता की सेवा की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने यहां गरीब परिवारों के कैंसर के मरीजों की, की जा रही सेवा और देखभाल के लिये साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी और उनके सहयोगियों को साधुवाद दिया। कैंसर मरीजों से भेंट करने के पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विराट हॉस्पिस परिसर में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल भवन का अवलोकन किया। विराट हॉस्पिस की संस्थापक साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी भी इस मौके पर उनके साथ थीं। विराट हॉस्पिस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अखिलेश गुमास्ता ने ब्रेकी थेरेपी यूनिट सहित कैंसर मरीजों के उपचार के लिये निर्माणधीन अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव विराट हॉस्पिस परिसर में स्थित गौशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ गायों को गौ-ग्रास खिलाई।

लिज्‍जत के उत्‍पादों का लाजवाब स्‍वाद बहनों की मेहनत का परिणाम

श्री महिला गृह उद्योग जबलपुर की बहनों से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिज्‍जत पापड़ भवन में आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छोटे से गृह उद्योग से देश का प्रतिष्ठित ब्रांड बनने की यात्रा में ढाई हजार से अधिक बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लिज्जत परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री महिला गृह उद्योग की बहनों की मेहनत ही लिज्जत के उत्पादों के स्‍वाद को लाजवाब बनाता हैं। लिज्जत की देश-विदेश में प्रसिद्ध का कारण भी बहनों की मेहनत हैं। मंचीय कार्यक्रम के पहले मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अन्‍य जन प्रतिनिधियों के साथ श्री महिला गृह उद्योग के भवन का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महिला गृह उद्योग को मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये की। उन्‍होंने गृह उद्योग की पूर्व संचालक पुष्‍पा बैरी का भी शॉल श्रीफल से सम्‍मान किया।

हेलीपैड में हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर से शाम 4:18 बजे जबलपुर के कोकिला रिसॉर्ट के समीप निर्मित हेलीपेड ने पहुंचे। जहां लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,विधायक अशोक रोहाणी, संतोष बरकडे, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय व नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

जीवित हकदार भटकता रहा और मृत व्यक्ति के नाम बना दिया चेक

Mon May 26 , 2025
( मुकेश कौशिक) खुरई। जहां व्यक्ति जीते जी अपने हक की सहायता राशि प्राप्त नहीं कर पाया है, वहीं मरे हुए व्यक्ति के नाम से चेक जारी कर दिया जाता है, ऐसा ही चकित करने वाला कार्य खुरई जनपद पंचायत कार्यालय से हुआ है जो जिंदा है हकदार हैं उसके […]

You May Like