पेट दर्द से परेशान नाबालिग निकली गर्भवती,अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया

शिवपुरी: जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती 17 वर्षीय नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को परिजन पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाए थे। कैजुअल्टी में भर्ती के दौरान डॉक्टर के चेकअप के समय ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। नवजात बच्ची को तुरंत एसेंशियल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। नाबालिग को गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने बताया कि दोनों का उपचार जारी है। देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा गया। नाबालिग अभी अचेत अवस्था में है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के होश में आने के बाद विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला पुलिस अधिकारी को नाबालिग की निगरानी में तैनात किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग गर्भवती कैसे हुई और कौन इसके लिए जिम्मेदार है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

टमस नदी की सफाई का अभियान शुरू,मेयर ने किया श्रमदान

Thu May 22 , 2025
सतना:जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत माधवगढ़ किले के नीचे टमस नदी की सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, अध्यक्ष नगर निगम राजेश चतुर्वेदी,कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना सहित अधिकारी- कर्मचारियों,छात्र […]

You May Like