अंबाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार

मुरैना:अंबाह थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में चतुर की गढ़ी में पत्नी 35 वर्षीय नीतू माहौर की पीठ में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय उनके दो बच्चे घर पर मौजूद थे। पुलिस को नीतू के 6 वर्षीय बेटे ने बताया कि घटना से पहले माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था। नीतू दिल्ली में होने वाली एक शादी में जाना चाहती थीं।

पति नरदेव माहौर ने मना कर दिया।महिला की घर में ही मौत हो गई।घटना के बाद से नरदेव फरार है। पुलिस को शक है कि नरदेव ने ही पत्नी को गोली मारी है। घटना के समय नीतू के साथ उनकी एक साल बेटी भी घर पर थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंबाह सिविल अस्पताल में रखवाया है। पुलिस मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेगी

Next Post

शिवपुरी में हाईवे पर दो बड़े सड़क हादसे, दो लोगों ने गंवाई जान

Sun May 18 , 2025
शिवपुरी:जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 फोरलेन पर दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना गुंजारी नदी पुलिया के पास हुई। गुना से शिवपुरी जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह […]

You May Like

मनोरंजन