कलेक्टर ने BLO को किया सस्पेंड

रीवा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सिरमौर विधानसभा क्षेत्र मतदान केन्द्र क्रमांक 238 क्योटी के बीएलओ, सहायक शिक्षक रामाधार मिश्र को निलंबित करने के आदेश दिए हैं. मतदाता सूची में संशोधन के कार्य में फार्म 8 में मकान नम्बर संशोधन के लिए मिथ्या अनुशंसा करने पर एसडीएम सिरमौर के प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन की कार्यवाही की गई है. निलंबन अवधि में श्री मिश्र का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय सिरमौर रहेगा. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.

Next Post

समर्थन मूल्य पर 102955 टन गेंहू खरीदा

Fri May 16 , 2025
रीवा। किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया गया. जिले में 17716 किसानों से 102955 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि उपार्जित गेंहू […]

You May Like