यादव ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर नागरिकों को दी बधायी

भोपाल, 16 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर सिक्किम के नागरिकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने बाबा महाकाल से राज्य के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि हिमालय की गोद में स्थित सिक्किम लोक परम्पराओं से समृद्ध है। यह राज्य अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्म, पर्यटन और शांति की दिव्य स्थली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सिक्किम विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा।

Next Post

सेना, सैनिकों को अपमानित करने वाले मप्र के दोनों मंत्री हों बर्खास्त: कांग्रेस

Fri May 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा मंत्री विजय शाह ने बहादुरी से देश की रक्षा करने वाली सेना तथा सेना के जवानों को अपमानित करने वाले बयान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने दोनों मंत्रियों […]

You May Like