ग्वालियर जिले में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा

ग्वालियर: कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि जिले में वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखकर राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत ड्रोन उड़ाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसलिये कोई भी ड्रोन न उड़ाए अन्यथा कार्रवाई की जायेगी।

विशेष परिस्थिति में पुलिस के माध्यम से विधिवत अनुमति लेनी होगी। बगैर अनुमति के कदापि ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकेंगे। गौरतलब है कि ग्वालियर में महाराजपुरा एयरबेस सहित अन्य सामरिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम ज़रूरी था.

Next Post

श्योपुर में कपड़ा दुकान में आग, 10 लाख का नुकसान

Tue May 13 , 2025
श्योपुर: शहर के चूड़ी मार्किट की दुकान न्यू शिवशक्ति गारमेंट में आग लग गई। इस दौरान गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने कि काफी […]

You May Like

Play sound