श्योपुर में कपड़ा दुकान में आग, 10 लाख का नुकसान

श्योपुर: शहर के चूड़ी मार्किट की दुकान न्यू शिवशक्ति गारमेंट में आग लग गई। इस दौरान गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने कि काफी कोशिश कि लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखा सारे कपड़े जलकर खराब हो गए।

मौके पर पहुंचे दुकान के मालिक विनोद मित्तल ने बताया कि वे देर रात अपनी दुकान बंद करके घर चले गए जिसके बाद उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई। इतना सुनते ही दुकान मालिक तुरंत दुकान पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि दुकान का सारा माल जल गया है। हालांकि आग ओर न बड़े जिसके चलते फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 10 लाख का नुकसान हुआ है।

Next Post

लंदन की अदालत ने रूस के लिए जासूसी करने के मामले छह बुल्गारियाई लोगों को जेल की सज़ा सुनाई

Tue May 13 , 2025
लंदन 13 मई (वार्ता) ब्रिटेन में लंदन की ओल्ड बेली आपराधिक अदालत ने रूस के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के मामले में बुल्गारिया के छह नागरिकों को जेल की सजा सुनाई है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा, “ ब्रिटेन में रहने वाले […]

You May Like

Play sound