पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 10 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.92 प्रतिशत उबलकर 61.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा जबकि लंदन ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत उतरकर 63.88 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तान को माकूल जवाब देने में सक्षम: शिवकुमार

Sat May 10 , 2025
बेंगलुरु, 10 मई (वार्ता) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तान के हमलों का ‘माकूल जवाब’ देने में अति सक्षम हैं और पूरा देश केंद्रीय सरकार और उसके रक्षा कर्मियों के साथ खड़ा है। श्री शिवकुमार ने पत्रकारों से आज यहां कहा, “भारतीय […]

You May Like