IG ने जन चौपाल से नशा और साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक

मऊगंज: रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने मऊगंज जनपद सभागार में आपका आईजी, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याएं सुनना, उनसे संवाद करना और अपराध नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा.जन चौपाल में आईजी गौरव राजपूत ने क्षेत्र में फैले अवैध नशे जैसे कोरेक्स, फैंसीड्रिल, ऑनरैक्स, विनरैक्स, गांजा, चरस, अफीम, ब्राउन शुगर आदि के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए लोगों से इनकी जानकारी साझा करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, गाड़ी नंबर एवं कार्य करने का तरीका इत्यादि की जानकारी मोबाइल नंबर 9479997336 पर साझा करें. साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी. आईजी ने लोगों को साइबर अपराध से सतर्क करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. उन्होंने कहा कि किसी को भी ओटीपी, पासवर्ड, पिन नंबर या गोपनीय जानकारी साझा न करें. अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को स्वीकार न करें, अश्लील फोटो/वीडियो न बनाएं और न ही मोबाइल में रखें.

Next Post

जिला स्तर पर कार्यरत 13 विभागों के अमले की छुट्टी पर प्रतिबंध

Sat May 10 , 2025
सतना:सीमा पर विपरीत परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य शासन के गृह विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को आपात स्थितियों को देखते हुए अमले की निगरानी के आदेश दिए हैं. गृह विभाग ने आदेश जारी कर इस बात का उल्लेख किया है कि वर्तमान आकस्मिक परिस्थितियों को देखते हुए […]

You May Like