विदेशी मुद्रा भंडार 2.07 अरब डॉलर घटकर 686.06 अरब डॉलर पर

मुंबई, 09 मई (वार्ता) स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी होने से 02 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.07 अरब डॉलर घटकर 686.06 अरब डॉलर पर आ गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 688.13 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 02 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 51.4 करोड़ डॉलर की मजबूती के साथ 581.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 2.5 अरब डॉलर की भारी कमी आई और यह घटकर उछलकर 81.8 अरब डॉलर रह गया।
इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर तीन करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 18.6 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 30 लाख डॉलर की कमी आई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले घटकर 4.5 अरब डॉलर रह गई।

Next Post

ट्राइऑन का हरफनमौला प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने श्रीलंका को 76 रनों से हराया

Fri May 9 , 2025
कोलंबो 09 मई (वार्ता) क्लोई ट्राइऑन (74 रन और पांच विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और एनेरी डर्कसेन (104) की शतकीय पारी के दम दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने शुक्रवार को त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के छठे मुकाबले में श्रीलंका को 76 रनों से हराया। 316 रनों के लक्ष्य का पीछा […]

You May Like