आधार कार्ड पर फोटो लगाकर लिया 26 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक

विधवा के साथ धोखाधड़ी में 2 की तलाश, बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या

 

उज्जैन। युवक की मौत होने पर उसकी पत्नी का आधार हड़पने के बाद महिला ने साथी के साथ मिलकर 24 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद महिला और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। महिला की गिरफ्तारी के लिये टीम देवास भेजी जाएगी।

शाजापुर के ग्राम सुनेरा में रहने वाली टीना नामक महिला के पति रोहित की जून 2023 में मौत हो गई थी। उसका एलआईसी में बीमा था। मृतक की पत्नी ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है। उसने बीमा राशि प्राप्त करने के लिये बीमा एजेंटों से संपर्क किया। देवास की रहने वाली पूजा और धर्मेन्द्र सासी से संपर्क होने पर दोनों ने टीना के कम पढ़े लिखे होने का फायदा उठाते हुए उसका आधार कार्ड और पेनकार्ड प्राप्त करते हुए उसके मृतक पति से संबंधित सभी दस्तावेज ले लिये। पूजा ने आधार कार्ड को एडिट करते हुए मृतक रोहित की पत्नी टीना के स्थान पर अपना फोटो लगा लिया और एलआईसी में जमा कर दिया। 24 लाख की बीमा राशि आने पर पूजा ने एलआईसी से चेक प्राप्त कर लिया और देवास में खाता भी खुलावा लिया। टीना को एलआईसी से बीमा राशि का चेक जारी होने की जानाकरी लगी तो उसने जानकारी जुटाई। पूजा और उसके साथी द्वारा धोखाधड़ी किया जाना सामने आया। टीना ने मामले की शिकायत माधवनगर थाना पुलिस को दर्ज कराई। एसआई पवन वास्कले ने बताया कि जांच के बाद मामले में धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी करने वाली महिला और उसके साथी के देवास का पता सामने आया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिये टीम रवाना की जा रही है। दोनों के गिरफ्त में आने पर ही धोखाधड़ी का पूरा मामला उजागर होगा।

Next Post

सांसद अनिल फिरोजिया होंगे उज्जैन लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी 

Wed Mar 13 , 2024
उज्जैन। 2019 के लोकसभा चुनाव में अनिल फिरोजिया को 791663 मत मिले थे। कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को 426026 मत मिले थे। फिरोजिया 365637 मतों से विजय हुए थे। फिरोजिया का जन्म 14 जुलाई 1971 उज्जैन में भूरेलाल फिरोजिया और जावेत्री फिरोजिया के घर हुआ था। उन्होंने शासकीय माधव कला […]

You May Like