अतिक्रमण विरोधी मुहिम; दुकानों के बाहर रखे सामान को सख्ती से हटाया

सीहोर। रात के समय शहर की सड़कें जो चौड़ी दिखाई देती हैं वह दिन में संकरी रह जाती हैं. दुकानों का सामान रखने और दोपहिया वाहनों को बाहर रखने के अलावा हाथ ठेलों के कारण जाम लगने लगता है. इस समस्या से निजात दिलाने नपा ने दुकानों के बाहर रखे सामान को सख्ती से हटवाया

शहर की सड़कों पर आए दिन जाम के हालात बनते हैं, जो सड़कें 22 फीट तक चौड़ी थीं वे अब दिन में अतिक्रमण के कारण 8 से 10 फीट तक सिमट आती हैं. सालों से यह समस्या चली आ रही है लेकिन इसका निदान आज तक नहीं हो सका.

अभियान नगर पालिका के गेट के पास से शुरू हुआ,इस दौरान नमक चौराहा तक लगी फलों की दुकानों के बाहर रखे सामान को अपनी हद में रखने के लिए निर्देशित किया. यहां पर कुछ अन्य दुकानों के बाहर भी सामान रखा था जिसे हटवाया गया. पान चौराहा, गांधी रोड, बड़ा बाजार, खजांची लाइन, अमर टॉकीज रोड पर कार्रवाई की गई. नपा अमले ने कई जगह सामान जब्त किया लेकिन चेतावनी देकर उसी समय वापस करा दिया गया. इसी तरह कुछ जगहों से सामान और बोर्ड आदि को जब्त कर लिया गया.जानकारी देते हुए प्रभारी तिलक खाती ने बताया कि अभी तीन तक तो समझाईश दी. अब भी दुकानदार नहीं मानें तो जुर्माना लगाया जाएगा.दुकान को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने बताया आज कई दुकानों के बाहर टंगा हुआ और सामान को सख्ती से हटवाया गया है.

 

 

Next Post

नागराजू ने की साधारण बीमा कंपनियों के साथ बैठक

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) वित्तीय सेवा मामलों के सचिव एम नागराजू ने निजी क्षेत्र की सभी साधारण बीमा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ नवीनतम पहलों, सामने आई प्रमुख चुनौतियों और उद्योग के लिए आगे के रास्ते के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी देते […]

You May Like

मनोरंजन