नयी दिल्ली (वार्ता) वित्तीय सेवा मामलों के सचिव एम नागराजू ने निजी क्षेत्र की सभी साधारण बीमा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ नवीनतम पहलों, सामने आई प्रमुख चुनौतियों और उद्योग के लिए आगे के रास्ते के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया
वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी देते हुए कहा कि श्री नागराजू ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने गैर-जीवन बीमा उत्पादों की सामर्थ्य और पहुंच बढ़ाने, दावों और ग्राहक शिकायतों का समय पर समाधान करने और देश में बीमा पैठ बढ़ाने के लिए हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।
