युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटका, मौत  

मनासा। नगर के कमला नेहरू कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम राहुल पिता नंदलाल माली (26) निवासी मनासा ने अपने ही घर मे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसके बाद परिजन तत्काल युवक को लेकर उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर किया, और यहां उक्त युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतक युवक का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया। मनासा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Next Post

सराफा एसोसिएशन से बंगाली कारीगर की मांगी गई जानकारी

Wed May 7 , 2025
शाजापुर।सराफा कारोबार में आभूषणों से जुड़े अधिकतर बारीक काम बंगाली कारीगरों द्वारा ही किया जाता है. वर्तमान में शहर में कितने बंगाली कारीगर काम कर रहे हैं इसकी पुलिस के पास अभी कोई जानकारी नहीं है. जिसे लेकर पुलिस ने सराफा एसोसिएशन से जानकारी मांगी है. चूंकि सराफा बाजार में […]

You May Like