भाजपा नेता और युवक के बीच मारपीट 

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के पनेहरा इलाके में भाजपा नेता बंटी रजक और एक युवक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मारपीट, गाली- गलौच का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। युवक मनोज ने भाजपा नेता पर मारपीट, गाली-गलौच और जबरन काम कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, बंटी रजक ने खुद को निर्दोष बताते हुए मनोज पर अवैध शराब और गांजा बेचने के आरोप लगाए है। मनोज का कहना है कि वह पनेहरा में पान की दुकान चलाता है, जो भाजपा नेता के कार्यालय के पास स्थित है। बीते डेढ़ साल से रजक उसे और उसके साथी साहिल को चाय-नाश्ते सहित अन्य घरेलू कामों के लिए मजबूर कर रहे थे। रविवार को जब उसने इनकार किया, तो रजक ने डंडे से पीटा। साहिल ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसे लेकर नेता ने उसे भी धमकाया।

Next Post

कियोस्क संचालक ने की करोड़ों की ठगी

Mon May 5 , 2025
शहडोल। धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां मृत कियोस्क संचालक और उसके परिजनों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ठगी का शिकार हुए दर्जनों लोग सोमवार को धनपुरी थाने पहुंचे और शिकायतें दर्ज कराईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल […]

You May Like