शहर में एक्टिव मोबाइल चोर गैंग: कार सवार से चालाकी से चोरी किया एप्पल मोबाइल

इंदौर. पलासिया थाना क्षेत्र में इन दिनों मोबाइल चोर गैंग एक्टिव हो गई है. जंजीरवाला चौराहे पर जब एक युवक अपनी कार से ऑफिस जा रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से उसकी कार से एप्पल कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया.

फरियादी अमित पोरवाल ने पलासिया पुलिस को बताया कि जब वह अपनी कार से ऑफिस जा रहा था, तभी इंडस्ट्री हाउस के सामने, एक बाइक सवार ने ड्राइवर साइड की विंडो पर मारकर ध्यान भटकाया और कहा, गाड़ी देख के चलाओ, उसी समय दूसरी ओर से एक अन्य बाइक सवार ने शीशे पर हाथ मारा और गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा. अमित ने गाड़ी थोड़ी आगे बढ़ाई, लेकिन थोड़ी देर बाद जब उन्होंने देखा तो गाड़ी में रखा एप्पल कंपनी का महंगा मोबाइल गायब था. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु की.

Next Post

पन्ना में भीषण आग, डेढ़ दर्जन से अधिक घर हुए खाक

Sun May 4 , 2025
पन्ना, 04 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सुनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में भीषण आग भड़कने से गांव के डेढ़ दर्जन से भी अधिक घर जल गए। आग लगने की घटना के दौरान तेज आंधी चलने से आग बेकाबू हो गई और कई घरों को अपनी चपेट […]

You May Like