पैसों के विवाद में पुराने दोस्त ने धारदार हथियार से किया हमला 

इंदौर. पुराने दोस्त को रुपए नहीं देने पर एक युवक को जानलेवा हमले का शिकार होना पड़ा. रामानंद नगर सब्जी मंडी चौराहा पर रविवार को हुए इस हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.चंदन नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घायल युवक विजय पिता नारायण पटेल, निवासी राजनगर को रानंद नगर में रहने वाले आरोपी सुनील उर्फ भोलू ने रामानंद नगर स्थित सब्जी मंडी चौराहा ने सुनील ने विजय से रुपए मांगे, लेकिन विजय ने असमर्थता जताई. इस पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट पर उतर आया. झगड़े के दौरान सुनील ने नुकीली वस्तु से विजय के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया. चंदननगर पुलिस ने सुनील के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

स्कूल फीस में 8 लाख की हेराफेरी,नोटिस से खुला राज

Sun May 4 , 2025
इंदौर. एचआईजी कॉलोनी स्थित पार्थ वुमन स्पेशल चाइल्ड डेवलपमेंट सोसायटी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी द्वारा आठ लाख रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है. नौकरी से निकाले जाने के बाद जब अभिभावकों ने बच्चों की फीस से जुड़े नोटिस मिलने पर स्कूल में संपर्क […]

You May Like