मोदी ने पहलगाम हमले के आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का संकल्प दोहराया

नई दिल्ली 03 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को कड़ा सबक सिखाने के लिए शनिवार को एक बार फिर दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री ने भारत की यात्रा पर आये अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको के साथ यहां वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा , “ हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ तथा निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में समर्थन के लिए अंगोला के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।

श्री मोदी ने कहा कि दोनों देश मानवता के लिए सबसे बड़े खतरे आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं।

उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अंगोला की ओर से संवेदना व्यक्त किये जाने के लिए श्री लौरेंको को धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधियों और समर्थकों को सजा दिलाने का दृढ संकल्प व्यक्त किया है। इस हमले में 26 लोग जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे कि निर्ममता से हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने सशस्त्र बलों को इस मामले में जवाबी कार्रवाई करने के लिए छूट दी है।

Next Post

पहलगाम के बाद का घटनाक्रम चिंतनीय: हुसैनी

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 मई (वार्ता) जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद घटित घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। श्री हुसैनी ने यहां स्थित जमाअत के मुख्यालय में मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए 22 अप्रैल 2025 को दक्षिण कश्मीर […]

You May Like