मृत व्यक्ति के नाम फर्जी अभिलेख पर जमीन बेची,EOW ने दर्ज किया प्रकरण

रीवा:शहर के समान थाना अन्तर्गत रतहरा में स्थित भूमि हथियाने की नियत से मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी कर भूमि विक्रय करने वाले भू-माफिया के खिलाफ ईओडब्ल्यू रीवा में अपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है. 30 एकड़ भूमि में से अब तक 5 एकड़ भूमि बेची जा चुकी है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ आकी गई है. जमीन के असली मालिक की मृत्यु 11 वर्ष पूर्व हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता श्रीमती माण्डवी सिंह एवं शिवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा ईओडब्ल्यू में दिग्विजय सिंह निवासी ग्राम डिली गिरधर तहसील मिल्कीपुर जिला अयोध्या (उ.प्र.) के विरूद्ध शिकायत की गई थी कि उनके पिता शिवाजी सिंह द्वारा ग्राम रतहरा तहसील हुजूर जिला रीवा में वर्ष 1972 में 30 एकड जमीन क्रय की गई थी. वर्ष 2014 में उनकी मृत्यु हो गई थी. उनकी मृत्यु के पश्चात दिग्विजय सिंह पिता राम अवध सिंह निवासी ग्राम डिली गिरधर तहसील मिल्कीपुर जिला अयोध्या (उ.प्र.) द्वारा अन्य लोगो के साथ षडयंत्र कर फर्जी अभिलेख तैयार कर भूमि विक्रय की जा रही है.
ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया इनके खिलाफ प्रकरण
शिकायत सत्यापन के पश्चात दिग्विजय सिंह तनय रामअवध सिंह निवासी ग्राम डिलीगिरधर तहसील मिल्कीपुर जिला अयोध्या उ.प्र.) एवं राजेन्द्र सिंह राज निवासी गुढ़ चौराहा रीवा एवं अन्य संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के अंतर्गत नियमित अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू रीवा अरविंद सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद धोखाधडी का मामला सामने आया. जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.

Next Post

आजाद नगर में डंपर की चपेट में आकर मासूम की मौत, स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

Tue Apr 29 , 2025
इंदौर: आजाद नगर में मंगलवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब नगर निगम के डंपर की चपेट में आकर आठ साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और डंपर में तोड़फोड़ करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।बच्ची […]

You May Like