जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियाँ बढ़ायें: यादव

भोपाल, 26 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों को और अधिक विस्तारित किया जाये, जिससे वर्षा के जल को अधिक से अधिक संग्रहित किया जा सके। जल के संग्रहण से जहाँ एक ओर पेयजल स्रोत रिचार्ज हो सकेंगे, वहीं कृषि के लिये भी पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।

डॉ. यादव ने कहा कि समाज की भागीदारी से जिस प्रकार अभियान अंतर्गत काम हो रहे हैं, उसके सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। उन्होंने वर्षा की एक-एक बूँद के संग्रहण के लिये समाज के सभी वर्गों से सहभागी बनने का आह्वान किया है।

 

Next Post

जन अधिकारों की रक्षा के लिए है कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान

Sat Apr 26 , 2025
इंदौर। देश में भाजपा जनता के अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। जनता पर किए जा रहे अत्याचार को लेकर लोकतंत्र में आर्थिक , सामाजिक और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर सरकार मौन है। साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया जाए। […]

You May Like