जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत गढ़ा बाजार स्थित जनता होटल के पीछे रहने वाले स्थानीय नागरिकों ने मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया है। शिकायत में कहा गया है कि मंजुलता पति पुष्प कुमार जैन अपने मकान की छत पर मोबाइल टावर लगवाने जा रहे हैं, जिससे निकलने वाली किरणों का घनी बस्ती के आमजनों और पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
स्थानीय नागरिक भागचंद नामदेव, राजेश नामदेव, मीना शर्मा, मोहनलाल कोष्टा, राकेश जैन, बादल ठाकुर, शिशिर रिमझे, आंचल नामदेव, श्रेय नामदेव और मोहम्मद सिराज ने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और आयुक्त नगर निगम रामप्रकाश अहिरवार को लिखित शिकायत देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
