प्रदेश के मुखिया मोहन यादव मनासा में आज, भाजपा प्रत्याशी गुप्ता के समर्थन में करेंगे रोड शो

मनासा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोंहन यादव आज मनासा में मंदसौर,नीमच,जावरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में रोड़ शो करेंगे। रविवार की शाम दौरा कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासन ने हेलीपेड़ और कार्यक्रम स्थल (रूट) का निरीक्षण किया वहीं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के स्वागत अभिनंदन और रोड शो कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। मंदसौर,नीमच,जावरा संसदीय क्षेत्र में 13 मई तीसरे चरण का मतदान होना हैं। भाजपा ने अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ विजय परचम लहराने हेतु हर बुथ को मजबुत करने में लगी हैं। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता जहां गांव गांव जनसम्पर्क कर वोट की अपील कर रहे है। वहीं भाजपा विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी अपने अपने क्षेत्र में अलग से भी दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे है। मतदान दिनांक नजदीक आते ही स्टार प्रचारकों की जनसभा और रोड शो होना भी शुरू हो गए है। मनासा में 7 मई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। यहां मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में रोड शो और रथ से जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की सुचना मिलते ही संगठन ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने बताया 7 मई की करीब शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव का मनासा आगमन होगा। नीमच रोड पर शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के पीछे स्थित हेलीपेड़ पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से वाहन काफीले के साथ मुख्यमंत्री रामपुरा नाका पहुंचेंगे। रामपुरा नाके से रोड शो शुरू होगा। जो मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैण्ड अन्नपुर्णा मंदिर पहुचेगा। यहां रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री यादव भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुपता के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा भी रहेंगे साथ

मुख्यमंत्री यादव के रोड शो कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी साथ रहेंगे। साथ ही राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, गरोठ विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया, नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मंदसौर जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया आदि उपस्थित रहेंगे।

Next Post

टैक्टर पलटने से हुई दुर्घटना में घायल जनों से मिले लोक निर्माण मंत्री

Mon May 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उचित इलाज हेतु किया निर्देशित   जबलपुर। बरगी विधानसभा के ग्राम तिनेहटा में ट्रैक्टर पलटने से 5 बालकों के निधन व अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त होते ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह घायलों […]

You May Like

मनोरंजन