रावजी बाज़ार से लेकर सोनकर धर्मशाला तक बन रहे मार्ग ने व्यापार ठप किया

इंदौर: जूनी इंदौर क्षेत्र के रावजी बाज़ार थाना से लेकर सोनकर धर्मशाला तक का मार्ग दो वर्ष पहले से बनना शुरू हुआ. एक तरफ के कार्य में एक वर्ष लगा जिसमें व्यापारियों से लेकर रहवासियों तक कई तरह समस्याएं उठानी पड़ी थी. सोनकर धर्मशाला से कटकट पुरा की ओर जाने वाले मार्ग का कार्य चल रहा है.

वह भी इतना धीमा है कि यहां के व्यापारियों का कामकाज ठप है. अधूरे कार्य से एक तरफ यातायात संचालित किया जाता है जिस कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती है. निर्माण और अव्यवस्था के चलते कई दुर्घटनाएं भी हुई है जिसमें राहगिरों को चोटें लगना तो दूर की बात है कई लोगों ने अपनी जाने भी गंवा दी है.
इनका कहना है
सामने वाली पट्टी एक साल में बनी. उसके बाद हमारी तरफ कार्य शुरू किया. 15 दिन कार्य होता है एक महीना बंद हो जाता है. गढ्ढों के कारण ग्राहक नहीं आ रहे. व्यापार आधा हो चुका है.
– जितेंद्र ढुल्लाह
तीन वर्ष होने वाले हैं. यहां विकास कार्य गतिहीन है. अभी तक जितना समय लगा इतने में तो पूरा कार्य हो जाना था. अधुरे कार्य से यातायात बाधित होता है. रहवासी व्यापारी आम जन सब परेशान होते हैं.
– धीरज परवाल
थोड़ा ही बनाने में छः महीने लग रहे हैं. दुकानों के आगे खोद दिया है. पूरा सीज़न पिट गया है. यातायात आसुविधा से एक वर्ष में दो से तीन मौतें हो चुकी है. अब जल्द ही कार्य पूरा करें.
– आशीष वर्मा

Next Post

गिरोडा गांव के कुएं में गिरे युवक को देपालुपर पुलिस ने बचाया

Fri Apr 18 , 2025
देपालपुर: देपालपुर के समीप स्थित गिरोडा गांव में एक युवक गहरे कुएं में गिर गया. सूचना मिलते ही ग्रामवासियों की मदद से पुलिस टीम ने कुएं में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान आरक्षक सुनील गिरवाल को चोटें भी आईं. पूछताछ में युवक ने अपना नाम जगदीश पिता […]

You May Like