सटोरिए विवेक खत्री ने लगाई फांसी

जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत नेपियर टाउन निवासी विवेक खत्री ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।  पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नेपियर टाउन बराट रोड में विवेक खत्री  किराए के मकान में रहता था। शनिवार रात्रि विवेक की पत्नी मार्केटिंग करने सदर गई थी इसी दौरान विवेक ने पंखा का सहारा लेते हुए फांसी लगा ली।

जिसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। विदित हो कि विवेक खत्री फरार सट्टा किंग सतीश सनपाल के खास गुर्गों में शामिल दिलीप खत्री का छोटा भाई है। ओमती सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि विवेक खत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने आत्महत्या किन कारणों से की इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

Next Post

किसान पर बंदूक की बट से हमला, फसल की नष्ट

Sun May 5 , 2024
जबलपुर: बेलखेड़ा थानातंर्गत जुगपुरा गांव में बदमाशों ने एक किसान की पिटाई करने के बाद बंदूक की बट से हमला कर उसे चोट पहुंचा बल्कि किसान की फसल पर गाड़ी चढ़ाकर उसे भी नष्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक जुगपुरा गांव निवासी किसान ब्रिजेश कुमार मल्ला अपने खेत में काम […]

You May Like