कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी बनकर रह गयी है – शर्मा

राघाैगढ़, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार की पार्टी बनकर रह गयी है, जबकि भाजपा में सामान्य परिवार का व्यक्ति भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे पदों को सुशोभित करता है।

श्री शर्मा ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले राघौगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी सामान्य गरीब परिवार से आते हैं। इसी तरह के परिवार से आने वाले अनेक नेता भी मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार की पार्टी है और उसी के अनुरूप कार्य होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में पांच छह दशकों तक राज किया, लेकिन उसने गरीबों, किसानों और अन्य वर्गों के लिए कुछ नहीं किया। जबकि मोदी सरकार ने दस वर्षों के दौरान ही देश की तस्वीर बदल दी। अब देश प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है।

श्री शर्मा ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर लिया और कहा कि वर्ष 2003 के पहले राज्य में दस वर्षों तक कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री सिंह ने बिजली, सड़क और पानी के लिए भी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेताओं ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का बहिष्कार किया, उसका जवाब इस क्षेत्र की जनता भी लोकसभा चुनाव में देगी।

श्री शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि ये सभी महिलाओं का सम्मान करने वाले नेता नहीं हैं। इन्होंने समय समय पर महिलाओं का अपमान किया है। इस सच्चायी को भी जनता, खासतौर से महिलाएं जान चुकी हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के सभी बूथों पर पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया।

Next Post

राजगढ़ से लगभग 30 साल बाद दिग्विजय उतरे हैं चुनावी मैदान में

Sun May 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email राजगढ़, 05 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश का अपेक्षाकृत शांत और छोटा जिला राजगढ़, संसदीय क्षेत्र के तौर पर इस बार देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है, इसका कारण है कि लगभग 30 साल बाद कांग्रेस के कद्दावर […]

You May Like

मनोरंजन