
सीधी। शिवसेना इकाई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध दर्ज करते हुए कलेक्ट्रेट चौक में शिव सैनिकों ने पुतला फूंका। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कांचा जंगल में बेजुबानों के साथ हुई क्रूरता के मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि तेलंगाना मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेजुबानों के प्रति किए गए अत्याचार मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। पाण्डेय ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने लाखों मोर, हिरन और अन्य जीव-जंतुओं की हत्या कर इंसानियत को धक्का पहुंचाया है। इन जीव-जंतुओं की हत्या और आईटी पार्क के निर्माण के लिए 400 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश ने पूरी दुनिया को शर्मसार किया है।
