रथ निर्माण के लिए लकड़ियाँ काटने के लिए सेवक कटक रवाना

पुरी (वार्ता) ओडिशा में पुरी के प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर के सेवकों की चार सदस्यीय टीम रविवार को वार्षिक रथयात्रा (रथोत्सव) के लिए रथ के निर्माण के लिए लकड़ियों की कटाई शुरू करने के लिए देवताओं से अनुष्ठानिक आज्ञा लेकर कटक के खपुरिया आरा मिल के लिए रवाना हुई।

परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ और उनके भाई बलभद्र और सुभद्रा की वार्षिक रथयात्रा में तीन रथों का उपयोग किया जाएगा।

देवताओं से अनुमति मिलने के बाद रथों के निर्माण के लिए लड़कियों की कटाई शुरू होती है। कटाई मिल में तीन धौरा लकड़ियाँ काटने के लिए रखी जाती है।

तीनों रथों का निर्माण यहां जगन्नाथ मंदिर कार्यालय के सामने स्थित निर्माण प्रांगण में अक्षय तृतीया के दिन शुरू होगा।

Next Post

हिमाचल: एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत महिला समेत दो गिरफ्तार, प्रतिबंधित सामग्री जब्त

Mon Apr 7 , 2025
धर्मशाला, 07 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने धर्मशाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रक्कड़ में एक महिला सहित दो लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.246 किलोग्राम चरस बरामद की। यह जानकारी पुलिस ने रविवार […]

You May Like