हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा,CCTV में कैद हुआ मंजर

ग्वालियर: ग्वालियर में हिट एंड रन का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक तेज स्पीड गाड़ी ने बाइक से जा रहे एक युवक को बुरी तरह टक्कर मारकर घायल कर दिया और फिर कार चालक वहां से भाग निकला. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलकापुरी इलाके में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने की है. सीसीटीवी फुटेज मे साफ नजर आ रहा है कि एक युवक बाइक से सड़क किनारे जा रहा है. इसी बीच ब्लैक रंग की एक स्कार्पियो तेज रफ़्तार मे आती है और बाइक सवार युवक को तेज टक्कर मारती है.
आई धमाके जैसी आवाज
टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज धमाके जैसी सुनाई देती है. इसके बाद कार चालक वहां रुककर घायल को अस्पताल पहुंचाने की जगह पहले कार को धीमी करके थोड़ा बैक लेता हैं और फिर तेज स्पीड मे कार चलाकर मौके से भाग जाता है. बाईक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई.

इसके बाद राहगीर घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज की जांच करके गाड़ी का नंबर ट्रेस कर रहे हैं. इसके आधार पर पता चलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Next Post

माँ तुझे प्रणाम" योजना के तहत 90 युवतियाँ देशभक्ति की यात्रा पर रवाना

Fri May 30 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से “माँ तुझे प्रणाम” योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की 90 युवतियों को देश के दर्शनीय व प्रेरणादायी स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने युवतियों को देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होने का संदेश […]

You May Like