मुठभेड़ के विरोध में सात अप्रैल को सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर बन्द का आह्वान

जगदलपुर 03 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के दरभा डिवीजन कमेटी ने सुकमा के केरलापाल इलाके में गत 29 मार्च को सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ के विरोध में सात अप्रैल को सुकमा , दंतेवाड़ा और बस्तर में बंद का आह्वान किया है।

इस मुठभेड़ में जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया था।

दरभा डिवीजन कमेटी के प्रवक्ता साईंनाथ ने सुकमा मुठभेड़ को लेकर प्रेस नोट जारी कर सात अप्रैल को सुकमा, दंतेवाडा और बस्तर बंद का आह्वान किया है।

मुठभेड़ में नक्सलियों के दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव जगदीश उर्फ बुदराल, डिवीजन कमेटी सदस्य रौशन उर्फ वेट्टी भीमाल और एसीएम सवलम जोगी भी मारी गयी थी।

 

Next Post

सिंघार ने पुलिस प्रणाली पर उठाए सवाल

Thu Apr 3 , 2025
भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश पुलिस की एक नई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। श्री सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें अब पुलिस अधीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले […]

You May Like