थाईलैंड में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित: भारतीय दूतावास

बैंकॉक, 28 मार्च (वार्ता) थाइलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि म्यांमार में आये जबरदस्त भूकंप के कारण देश में महसूस किये गये तेज झटकों के बीच यहां सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं।

भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा कि वह थाई अधिकारियों के साथ समन्वय में स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। उसने कहा, “बैंकॉक और थाईलैंड के अन्य हिस्सों में दर्ज किये गये शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद, दूतावास थाई अधिकारियों के साथ समन्वय में स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। अभी तक, किसी भी भारतीय नागरिक से जुड़ी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।”

दूतावास ने कहा, “किसी भी आपात स्थिति में थाईलैंड में भारतीय नागरिकों को आपातकालीन नंबर +66 618819218 पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है। बैंकॉक में भारतीय दूतावास और चियांग माई में वाणिज्य दूतावास के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।”

 

Next Post

सैन्य धमकियों के बीच अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता ‘निरर्थक’: अरागची

Fri Mar 28 , 2025
तेहरान, 28 मार्च (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने कहा है कि अमेरिका की ओर से अधिकतम दबाव और सैन्य धमकियों के बीच उसके साथ सीधी बातचीत करना ‘निरर्थक’ है। श्री अरागची ने ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ फोन पर गुरुवार को बातचीत में यह […]

You May Like