सिहावल: जिले में पुलिस चौकी सिहावल के ग्राम पंचायत मेढ़ौली में अज्ञात लोगों के द्वारा गाय के सिर को काटकर धड़ से अलग कर दिया। आज सुबह संदिग्ध हालत में गाय का कटा सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हैरत की बात तो यह है कि काफी तलाश के बाद भी गाय का धड़ नहीं मिला। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिकार की मंशा से गाय को मारा गया है। सूचना मिलने पर सिहावल चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विवेचना में जुट गई।
अज्ञात लोगों के खिलाफ गौ हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है।इस घटना के बाद गौ सेवकों ने तालाब के किनारे गाय के सिर को दफना दिया। वहीं गाय का सिर तो मिला पर धड़ कहां गया इस पर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए गाय का शिकार करने का आरोप भी लगाया। अब इस मामले में पुलिस के हाथ शिकारियों तक पहुंचते हैं या नहीं। हालांकि सिहावल क्षेत्र में यह कोई नया मामला नहीं है इस तरह के कई मामले इसके पहले भी सामने आ चुके हैं परंतु सुर्खियों तक ही सीमित रह गए।
