मूंगफली तेल में मजबूती, पाम तेल सस्ता

इंदौर, 23 मार्च (वार्ता) सप्ताहांत खाद्य तेलों में भाव नरमी लिए रहे। मूंगफली तेल ऊंचा बिका, वहीं पाम तेल सस्ता।सोयाबीन रिफाइंड में कामकाज अलगभग स्थिरता लिए रहा। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली बताई गई।

सोमवार को‌ मूंगफली तेल 1390 से 1400 रुपये प्रति 10 किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1370 से 1390 रुपये पर रुका। हालांकि कारोबार के दौरान भाव ऊपर नीचे हुए। सोयाबीन रिफाइंड 1270 से 1275 रुपये पर खुलकर 1270 से 1275 रुपये बिका। पाम तेल 1410 से 1415 रुपये खुलकर 1405 से 1410 रुपये होकर थमा।

तिलहन जिन्सों में मांग से भाव लगभग बने रहे। सरसों, सोयाबीन में रिफाइनरी वालों की खरीदी सीमित रही। पशु आहार कपास्या खली ‌‌‌‌में लिवाली से मजबूती दर्ज की गई। शुरूआत 1950 रुपये प्रति 60 किलोग्राम से हुई जो सप्ताहांत 2025 रुपये बिकी।

 

Next Post

सोना‌ सस्ता, चांदी में तेजीअर्थ साप्ताहिक समीक्षा

Sun Mar 23 , 2025
इंदौर, 23 मार्च (वार्ता) सप्ताहांत सोना एवं चांदी में मिश्रित रंगत दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिका। वहीं चांदी 1800 रुपये ऊंची होकर बिकी। कारोबार की शुरुआत मंगलवार को सोना 89500 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 89400 रुपये प्रति दस ग्राम […]

You May Like

Play sound