पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.32 प्रतिशत चढ़कर 68.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि लंदन ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत उतरकर 72.11 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

सोना चांदी में गिरावट

Sat Mar 22 , 2025
इंदौर, 22 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में मांग कमी से मंदा रहा। आज सोना 200 रुपये तथा चांदी 700 रुपये सस्ती बिकी। सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3022 डालर व चांदी 3305 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के […]

You May Like

मनोरंजन