भोपाल। मप्र राज्य निर्वाचन आयुक्त ने त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है. इसके साथ ही उन्होंने जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय नोडल, सहायक नोडल अधिकारी (सेंस) और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्त को लेकर जानकारी भी जल्द मांगी है.
आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसके लिए नवीन प्रणाली पेपरलेस बूथ के जरिये चुनाव कराने के निर्देश दिए. नवीन मतदान प्रणाली को लेकर उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के मतदाताओं और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इससे परिचित कराया जाना जरुरी है. जिससे कि यह सभी निर्वाचन के पहले इस प्रणाली से परिचित रहने के साथ ही साथ अभ्यस्त भी रहेंगे.
आयुक्त श्रीवास्तव ने इसके साथ ही इस प्रक्रिया का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने की भी बात अधिकारियो से कही है. नोडल, सहायक नोडल अधिकारी (सेंस) और मास्टर ट्रेनर्स की जल्द नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा है कि इन सभी को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा है कि नवीन प्रणाली पेपरलेस बूथकी जानकारी सभी को दिया जाना जरुरी है.
