होली की खुशियां मातम में बदली, सामुदायिक भवन में युवक ने लगाई फांसी

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत अमोदा में सामुदायिक भवन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली की खुशियां मातम में बदल गई है।

पुलिस ने बताया कि भारत दाहिया 37 वर्ष निवासी ग्राम अमोदा ने सूचना दी कि वह ग्राम कोटवार है शुक्रवार को अपने घर पर था उसे गांव के लल्ला दुबे और मन्नू दाहिया ने बताया कि सामुदायिक भवन में सचिन लोधी जो अतिथि में पढ़ाता है ने फांसी लगा ली है। उसने जाकर कमरे की खिडकी से झांककर देखा सचिन लोधी छत के पंखा से लाल गमछा से फंासी लगाकर लटका दिखा। सचिन लोधी 24 वर्ष निवासी कंजरा अमोदा की फांसी लगा लेने से मौत हो गई।

Next Post

इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ड्रेपर और अल्काराज

Sat Mar 15 , 2025
कैलिफोर्निया, (वार्ता) इंग्लैंड के जैक ड्रेपर ने शुक्रवार को इंडियन वेल्स के क्वार्टरफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराकर दो बार के गत विजेता स्पेन के कार्लोस अल्काराज के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली हैं। आज यहां खेले गये मुकाबले में जैक ड्रेपर ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी […]

You May Like